नई दिल्ली, जुलाई 21 -- कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने उन भारतीय हस्तियों से सवाल पूछा है जो दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी साधे बैठे हैं। दरअसल, भारत के कई युवा शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।वीर दास ने कलाकारों की चुप्पी पर क्या कहा? मंगलवार सुबह वीर दास ने 'X' पर लिखा, 'अगर आप एक लाइव परफॉर्मिंग आर्टिस्ट हैं, तो युवाओं के लिए आवाज न उठाना और फिर बाद में उन्हीं को अपने शो के टिकट बेचना आपका दोगलापन है। ये बहुत अजीब है कि जब भारतीय दर्शक किसी मुद्दे की परवाह करते हैं, तब आप चुपचाप देखते रहते हैं और बाद में उम्मीद करते हैं कि वही दर्शक आपके लिए चीयर करें और आपकी परवाह करें।''ये ह...