धनबाद, अप्रैल 22 -- बिहार के कैमूर जिले में एक दशक पहले दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी, सीआईएसएफ कॉलोनी निवासी आरोपी संतोष सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हैरत की बात यह रही कि जब बिहार और स्थानीय पुलिस आरोपी के घर पर कोर्ट का इश्तेहार चिपकाने पहुंची तो आरोपी पुलिस के सामने ही पड़ गया। टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। बताया जाता है कि बिहार के दुर्गावती थाना अंतर्गत चेहरिया गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 20 जनवरी 2014 को भीषण डकैती हुई थी। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश बैंक डकैती मामले में पुलिस टीम पहुंची मधुपुर सात-आठ नकाबपोश डकैतों ने हथियार का भय दिखा कर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 56 लाख रुपये और ग्राहकों से 57 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.