प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। फाफामऊ में संचालित पूर्व मंत्री अंसार अहमद का शीत गृह वर्ष 1993 में खुला था। वर्ष 2013 में आपसी विवाद के कारण इसे बंद कर दिया गया था। वर्ष 2023 में अंसार ने निदेशालय से अनुमति लेकर एक वर्ष का लाइसेंस जारी कराया था, जबकि वर्ष 2024 में एक वर्ष का नवीनीकरण कराया। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 में स्थानीय स्तर पर पांच वर्ष का लाइसेंस नवीनीकरण हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पांच वर्ष के लिए लाइसेंस जारी करने का कारण पूछा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि नियम में एक से पांच वर्ष का लाइसेंस जारी हो सकता है। डीएम ने प्रति वर्ष नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...