सासाराम, अप्रैल 5 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी 2016 में भोजपुर जिले में दर्ज दहेज उत्पीड़न मामले में की गई है। बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व भोजपुर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था। उसी मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों बुढ़वल निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता के पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता और उनके पुत्र राजकुमार उर्फ बब्लू को उनके गांव से दबोचा गया। दोनों स्थाई वारंटी थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। बताया कि शराब मामले में हंसलाल राम के पुत्र संजय राम को भी गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...