मुजफ्फरपुर, मई 21 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र की पटसारा पंचायत से 10 साल पहले लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया है। उसे नई दिल्ली के अलीपुर थाना अंतर्गत बकौली से बरामद किया गया। वहां एक गोदाम में मजदूरी कर रहा था। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि दारोगा संकेत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर दिल्ली भेजा गया, जहां से युवक को बुधवार रात थाना पर लाया गया। 2016 में मुसाफिर सहनी ने पुत्र सकींद्र कुमार के अपहरण मामले में केस दर्ज कराया था, जिसमें गांव के ही विनोद सहनी, सलन सहनी, मुकेश सहनी, मनोज सहनी, कमलेश सहनी, रामकुमार ठाकुर उर्फ भोलू ठाकुर, विश्वनाथ सहनी, पंकज ठाकुर, योगी सहनी को अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने विनोद सहनी और योगी सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार आरोपित हाईकोर्ट से और एक आरोपित जिला कोर्ट से बेल करा चुका है, जबक...