अमरोहा, मार्च 4 -- 48 घंटे के भीतर जीशान के बाद उसका बड़ा भाई गुलफाम भी गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि सैद नगली निवासी बुनियाद अली का बड़ा बेटा गुलफाम करीब 10 साल पहले लकड़ी की कारीगरी का काम करने के लिए नोएडा चला गया था। शादी होने के बाद वह पत्नी को भी साथ ले गया था। उसके दोनों बच्चे भी माता-पिता के पास रह रहे हैं। कुछ समय बाद उसने जीशान को भी अपने साथ काम करने के लिए बुला लिया था। पहली मार्च को जीशान का एनकाउंटर हुआ था। जबकि, मंगलवार देर शाम गुलफाम का भी एनकाउंटर हो गया। दोनों भाइयों के एनकाउंटर से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिवार में पांच बेटियां ही बची हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता बुनियाद अली का कहना है कि बड़ा बेटा गुलफाम कुछ दिन पहले घर से दिल्ली गया था। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.