10 साल पहले के आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य
पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिनका आधार कार्ड दस साल या उससे पुराना है और बीच में किसी भी प्रकार से इसे अपडेट नहीं कराया गया है तो यह जरूरी खबर है। जेल चौक के समीप संचालित आधर सेंटर के ऑपरेशन मैनेजर मो जफरूद्दीन ने बताया कि ऐसे आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराने पर इसके डिएक्टिवेट होने की संभावना है। इसके लिए आधार कार्ड धारक व्यक्ति नाम व पता से संबंधित दस्तावेज के साथ किसी भी आधार सेंटर में अपडेट कराया जा सकता है। बायेमैट्रिक अपडेटेशन के लिए 125 एवं डेमोग्राफिक अपडेटेशन जैसे पता, मोबाइल नंबर आदि के संशोधन के लिए 75 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- वृद्धा पेंशनधारक कराएं सत्यापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.