प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- इलाके के सपहाछात गांव में पारिवारिक कलह में एक महिला ने 10 वर्षीय पुत्र को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि बेटे का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पट्टी कोतवाली के सपहाछात गांव निवासी सुनील वर्मा बाहर रहकर ट्रक चलाता है। उसकी 31 वर्षीय पत्नी शमला देवी घरेलू विवाद से परेशान थी। उसने शुक्रवार आधीरात अपने 10 साल के पुत्र आर्यन को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। शनिवार भोर में करीब 4 बजे मायके के लोग पहुंचे तो दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने मासूम पुत्र के साथ खाया जहर, मौत वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्...