10 साल के बच्चे से हैवानियत, गुप्तांग में बल्ब डाला, मां ने पुलिस से की शिकायत
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक बच्चे से हैवानियत की घटना सामने आई है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के गुप्तांग में बल्ब डालकर चोटिल करने का आरोप लगाया गया है। बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की मां ने बताया कि उसके बेटे पर चोरी का शक जताते हुए आरोपी अतहर पुत्र अनवर उसे अपनी दुकान पर ले गया। आरोप है कि वहां बच्चे के साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं आरोपी पर बच्चे के गुप्तांग/गुदा में बल्ब डालकर गंभीर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.