गुड़गांव, मार्च 19 -- सोहना। स्थानीय नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहतरीन कार्य करते हुए 10 वर्षीय बच्चे की आंख के जन्मजात सफेद मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया है। इस सफल सर्जरी के बाद फरीदाबाद के रहने वाले अक्षित नागर को एक नई रोशनी मिली है, जिसके लिए उसके माता-पिता पिछले 10 सालों से लगातार प्रयासरत थे। जानकारी के अनुसार, जिला फरीदाबाद निवासी 10 वर्षीय अक्षित नागर जन्म से ही आंखों में सफेद मोतियाबिंद की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इस बीमारी के कारण अक्षित के माता-पिता बेहद चिंतित थे और लंबे समय से उसके उचित इलाज के लिए कई जगह प्रयास कर चुके थे। आखिरकार, उम्मीद की किरण लेकर वे अक्षित को सोहना नागरिक अस्पताल में कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशांत कुमार शर्मा के पास पहुंचे।बायीं आंख का ऑपरेशन सफल, दूसरी का जल्द होगाडॉ. सुशांत कुमार शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.