हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 23 -- Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिछले दस साल से सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में घर नहीं बनने से नाराज 68 वर्षीय बुजुर्ग ने छह माह के अंदर दूसरी बार गांव स्थित टॉवर पर रविवार की भोर में चढ़ गया। सुबह होने के साथ ही यह खबर क्षेत्र मे फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे मनाने में जुट गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व थानाध्यक्ष के संयुक्त आश्वासन के बाद बुजुर्ग करीब 11 बजे टॉवर से उतरा, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। ये मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव का है। हरेन्द्र राय का पैतृक सम्पति में हिस्से को लेकर सगे भाई कौशल राय से पिछले 10 वर्षों से घर के जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। हरेन्द्र राय का आरोप है कि कौशल राय अपन...