10 साल की संतोषजनक सेवा पर शिक्षकों को मिला चयन वेतनमान
महाराजगंज, सितम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने दर्जनों शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया है।इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन आख्या एवं संस्तुति के आधार पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत शिक्षकों को साधारण वेतनमान में 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने के बाद चयन वेतनमान स्वीकृत किया गया है। शासनादेशों में निहित प्रावधानों के तहत चयन वेतनमान का लाभ संबंधित शिक्षकों को उनके नाम के सामने अंकित प्रभावी तिथि से मिलेगा। चयन वेतनमान आदेश में बीएसए ने कहा है कि यदि किसी शिक्षक के सेवा विवरण अथवा उपलब्ध कराई गई सूचना में किसी प्रकार की अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.