अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम (क्राइम कंट्रोल) के लिए पुलिस अब उनके पीछे की वजहों पर काम करेगी। इसके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 10 सालों में रंजिश के चलते हुए विवादों को खंगाला जाएगा। फिर उसमें दोनों पक्षों पर निगरानी के साथ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 15 अप्रैल से 15 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पिछले 10 साल का अपराध का ग्राफ देखा जाए तो घटनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं। अब हत्या, लूट, डकैती, चोरी की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम है। हालांकि जो घटनाएं हो रही हैं, उनमें भी अधिकतर मामलों में रंजिश की बात सामने आ रही है। इसके लिए सभी थानों में रंजिशों को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। खास बात ये है कि इन रंजिशों को अलग-अलग श्रेणी में सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें जमीन, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.