मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में दस साल की बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सकरा थाने के आफताब राजा और वैशाले जिले के पातेपुर के शिवनाथ कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपित पीड़िता के घर के बगल में ही किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों ने गुरुवार देर रात मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची। यह देखकर मां रोने लगी। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची का इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता और आरोपितों की सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.