गुमला, मार्च 15 -- जारी। प्रखंड क्षेत्र के गोबिन्दपुर गांव में रमजान के पवित्र महीने में एक 10 वर्षीय बच्ची ने अपनी आस्था और अनुशासन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। गांव निवासी हाफिज असलम रजा की पुत्री नूझत नूरी इस वर्ष भी पूरे रमजान में रोजा रख रही है। बताया जाता है कि नूझत नूरी पिछले तीन वर्षों से लगातार रमजान के दौरान पूरे रोजे रखती आ रही है। इतनी कम उम्र में रोजा रखने और नियमित नमाज अदा करने के प्रति उसकी लगन को देखकर गांव के लोग भी उसकी सराहना कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार नूझत नूरी को बचपन से ही इबादत में गहरी रुचि है और वह पूरे अनुशासन के साथ रोजा रखती है। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी यह लगन दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक है और रमजान के महत्व को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.