कार्यालय संवाददाता, मार्च 11 -- यूपी के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती में आवेदन करने वाले 1113 बेरोजगारों को तकरीबन एक दशक की कानूनी लड़ाई के बाद नौकरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सोमवार को 1113 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित कर दिया है। यह आवंटन नीरज कुमार पांडेय व अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी 2025 को दिए गए आदेश के आधार पर किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापन की प्रक्रिया 19 मार्च के भीतर पूरी की जाए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोर्ट में याचिका करने वाले कुल 1501 अभ्यर्थियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.