समस्तीपुर, मार्च 7 -- पूसा। अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट वर्षा हो सकती है। इस अवधि में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 11 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10-12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 एवं दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.