सीतापुर, मई 5 -- महमूदाबाद, संवाददाता। मेधावियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का काम करता है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में नैतिक मूल्यों व संस्कारों का विकास करना है। उक्त बातें सीता इंटर कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी रघुवंश सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रदेश व जिला मेरिट सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कही। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड 2026 में इण्टरमीडिएट में मानविकी वर्ग में प्रदेश में टॉप करने वाली अंशिका वर्मा, हाईस्कूल में यूपी में 9 वां स्थान पाने वाली स्नेहा वर्मा, संयुक्त रूप से 10 वां स्थान पाने वाली अंशिका वर्मा और अंश वर्मा सहित यूपी और जिले की टॉप 10 मेरिट में स्थान पाने वाले हिमांशु गुप्त, अमन विश्वकर्मा, ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.