किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता किशनगंज जिले के दसवीं और बारहवीं में बेहतर अंक लाकर उत्कृट प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार 25 मई को किशनगंज शहर के माता गुजरी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2026 में सम्मानित किया जाएगा। सीबीएसई 10 वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत व उससे अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं को गणमान्य लोगों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि व राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, डीएम विशाल राज, एसडीएम अनिकेत कुमार, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, डॉ. एस रहमान, नपं ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, बहादुरगंज नपं के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, टी सी जैन, असगर अली पीटर, डॉ. आसिफ सईद सहित शह...