हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। विभिन्न विषयों में कुल 6,828 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 52,941 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 48,859 उपस्थित हुए, जबकि 4,082 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट संगीत गायन में पंजीकृत 25 में से सभी 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं संगीत वादन विषय में 39 में से 38 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1 अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में 29,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,813 शामिल हुए। समाजशास्त्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.