10 विकेट से जीता एमए पब्लिक स्कूल, इंजमाम की हैट्रिक
शाहजहांपुर, मई 12 -- सिंधौली। बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में एमए पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नितिन कृष्णा प्रिंटर्स की टीम को 10 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान राकिब खान के नेतृत्व में टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को मात्र 38 रन पर समेट दिया। एमए पब्लिक स्कूल के गेंदबाज इंजमाम खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत चार विकेट झटके। वहीं रेहान खान ने भी चार विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में शोएब ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 10 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। कप्तान राकिब खान ने भी दो विकेट हासिल किए।मैच के दौरान विवेक यादव ने शानदार फील्डिंग करते हुए हवा में डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.