गंगापार, अप्रैल 25 -- शंकरगढ़/बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार रात बारा तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खनन सामग्रियों का अवैध परिवहन करने में संलिप्त ट्रकों और ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया। टीम ने दस ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है और चार डंपर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।एसडीएम बारा डॉ.गणेश कनौजिया, लालापुर और शंकरगढ़ पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार देर रात से शुरू किया गया अभियान शनिवार भोर तक चलता रहा और बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई। प्रशासन की टीम द्वारा शिवराजपुर-बघला रोड व शंकरगढ़ बांदा मार्ग से 2 ट्रक, 6 ट्रैक्टर तथा एक बालू लदा ट्रक पकड़ा गया। इनमें गिट्टी, बालू व सिलिका सैंड का अवैध परिवहन हो रहा था। प्रशासन ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है।इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.