10 वर्ष से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
अमरोहा, जुलाई 26 -- बछरायूं। पड़ोसी गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में करीब 10 वर्ष से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनू पुत्र रामकुवर सिंह, निवासी ग्राम चौखट को अमरोहा स्थित एक हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2016 से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.