सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बानो पुलिस ने दा वर्षो से फरार चल रहे पीएलएफआई उग्रवादी धनेश्वर यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि वर्ष 2015 में दर्ज कांड संख्या 15/15 के तहत दर्ज आर्म्स एक्ट के उग्रवादी धनेश्वर यादव नामजद अभियुक था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अदालत ने स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस गुप्त सूचना के आलोक में टीम गठित कर इसे बालूमाथ के गाड़ीगांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...