बलिया, जून 5 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया तहसील की पंचायत गोपालपुर को गंगा की कटान से बचाने के लिए पिछले एक दशक में विभाग ने करीब 80 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के तहत बचाव कार्य कराए। सभी कार्य महज 1.2 किमी लंबाई के बीच किए गए, फिर भी इस क्षेत्र को अब तक पूरी तरह 'सेफ' नहीं कर पाए हैं।

कटान से बचाव के प्रयास पंचायत के दूबेछपरा, गोपालपुर और उदईछपरा की करीब दस हजार की आबादी पर आज भी कटान का खतरा बरकरार है।

असफलता के कारण ग्राम समूह दूबेछपरा, गोपालपुर, उदईछपरा के बचाव के लिए पिछले एक दशक (वर्ष 2016 से 2026) में किए गए कटानरोधी बचाव कार्यों पर नजर डालें तो शासन ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत लगभग 80 करोड़ रुपए अवमुक्त किए।

जनसंख्या की जोखिम दसके बावजूद लगभग दस हजार की आबादी के साथ ही आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों पर कटान का खतरा कायम ह...