10 वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, पीसीसी पथ का उद्घाटन
गढ़वा, मई 31 -- ना।रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने एसबीआई एटीएम के समीप रविवार को नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। यह मार्ग वर्षों से जलजमाव और नाली के बहते पानी के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था। मुखिया की पहल पर 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया। स्थानीय लोगों ने इसे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बताते हुए खुशी जताई। मुखिया दुलारी ने कहा कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेगा। मौके पर मुंशी पासवान, सुनील कुमार गुप्ता, उपेंद्र यादव, निरंजन प्रसाद गुप्ता, प्यारी पासवान, राजू पासवान, सुशील पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.