बांका, अप्रैल 7 -- बौंसी, निज संवाददाता। सांगा पंचायत के बंगबरिया गांव में रविवार की शाम को एक दर्दनाक घटना में 10 वर्षीय बालक की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी गणेश यादव के इकलौते पुत्र कृष्णा के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक खुले कुएं में गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि कृष्णा बौसी के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां कविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पांच वर्षीय बहन अपने भाई को खोजती रह गई। घटना के बाद पूरे घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.