सोनभद्र, सितम्बर 7 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड चोपन के शिक्षकों ने सोमवार को 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पहुंचे और खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग से अवगत कराया। शिक्षकों ने बताया कि 16448 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षक 31 अगस्त 2016 को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे। नियुक्ति तिथि से निरंतर एवं संतोषजनक सेवा करते हुए उनके 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद वे चयन वेतनमान के लिए पात्र हो गए हैं। शिक्षकों ने मांग की कि 16448 शिक्षक भर्ती बैच के सभी पात्र श...