हाथरस, जून 4 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी रेखा देवी पत्नी सत्यवीर सिंह ने गांव के ही दस लोगों ,जिनमें चार महिलाएं भी शामिल है , के विरूद्ध उसे गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने कहा है कि उसके पति सेना में नौकरी करते हैं । गांव के मुकेश कुमार , अवधेश कुमार , राहुल कुमार , राजेश कुमार ,अखलेश कुमार , अतुल कुमार , सत्तो देवी पत्नी मुकेश कुमार ,पुष्पा देवी पत्नी अवधेश कुमार ,कमलेश देवी पत्नी अवधेश कुमार एवं हिमान्शी देवी पत्नी राहुल कुमार उसे उसकी ही जमीन पर नहीं तो समबर्सिबल लगाने देते है और ना ही घर बनाने के लिए दीवार बनाने देते हैं । यह भी पढ़ें- पानी निकासी के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज वह उसे शराब पीकर रोज गाली-गलौज करते हैं । 26 मई को जब वह समबर्सिबल लगा रही थी तो उक्त सभ...