बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गढ़पुरा। रजौर गांव से रविवार की देर शाम पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अभियुक्त रजौर वार्ड-एक निवासी पल्लू मुखिया का पुत्र सीताराम मुखिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...