कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना पुलिस ने मंगलवार को महुए की 10 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घोषियाना चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि म्योहरा दारानगर निवासी सरोज कुमार पुत्र श्यामलाल को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया है। मुकदमा कायम करने के बाद आरोपी को थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...