मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जमालपुर थाना कांड संख्या- 134/2017 में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में न्यायालय ने दोषी को कठोर सजा सुनाई है। मामला 24 अगस्त 2017 का है, जब जमालपुर थाना के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुलका बजरंगबली मंदिर के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा था। साइकिल के पीछे बंधे सफेद रंग के गैलन से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आजाद मंडल, पिता- स्व. सुबेलाल मंडल, निवासी- नयाटोला फुलका, थाना जमालपुर, जिला मुंगेर के रूप में की गई थी। इसके बाद जमालपुर थाना में कांड संख्या- 134/2017, दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय उत्पाद प्रथम, मुंगेर में हुई। इसके बाद बीते 12 फरवरी को माननीय विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.