बांका, जून 9 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पुलिस ने महादा गांव में छापामार कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि, पुलिस की गाड़ी को आते देख शराब कारोबारी शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। रजौन थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम महादा गांव में छापेमारी के लिए पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही तस्कर शराब से भरा गैलन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 10 लीटर देसी शराब जब्त कर ली। पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 71.5 लीटर नेपाली शराब व बीयर बरामद, तस्कर फरार फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...