सीवान, अप्रैल 4 -- पचरुखी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की देर शाम छापेमारी के दौरान पुलिस ने इसी गांव में नन्हे बांसफोर को 10 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.