दरभंगा, मई 2 -- ललन चौधरी, गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। बड़गांव थाने के पुअनि नंद किशोर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वे थाना क्षेत्र के पुनाच चौक पर गश्ती कर रहे थे कि सूचना मिली की अखतवाड़ा गांव में एक महिला तस्कर देसी शराब की होम डिलीवरी कर रही है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने अखतवाड़ा गांव स्थित चंद्र नारायण पासवान के झोपड़ीनुमा घर पर छापेमारी कर राजकुमारी देवी नामक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया तथा उसके घर से एक उजले रंग के गैलन में भरी 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह भी पढ़ें- 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि तस्कर राजकुमारी देवी को न्यायायिक...