सासाराम, जनवरी 9 -- डेहरी। आरपीएफ की टीम ने स्टेशन से 10 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि उनके नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार के साथ आरक्षी उमेश कुमार सिंह, सर्वोदय पासवान, सीआईबी गया के प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय, आरक्षी कमलेश कुमार निगरानी करते हुए न्यू पार्किंग एरिया के पास पहुंचे। इस दौरान रमेशलाल सोनकर पिता स्व. पागल सोनकर ग्राम जारा बस्ती थाना रामगढ़ जिला रामगढ़ (झारखंड) को 10 लीटर देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया। बाद में उसे नगर थाने के हवाले किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.