बगहा, अप्रैल 13 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। पटखौली थाना क्षेत्र में बगहा स्टेशन के पास शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही को तस्कर ने दांत से काट लिया। इससे सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया। गिरफ्तारी के दौरान झड़प में तस्कर भी जख्मी हो गया। धर-पकड़ के दौरान तस्कर ने भागने के दौरान पुलिस पर पत्थर भी चलाये। दोनों को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष उत्पलकांत ने बताया कि तस्कर नरईपुर चीनी मिल निवासी शमीम अहमद है। वह पूर्व में भी शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- 10 लीटर देशी शराब पुलिस ने मौके से किया बरामद उसे इलाज के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरा-बगहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.