अररिया, मई 25 -- भरगामा, एक संवाददाता पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या-2 निवासी दुखन ऋषिदेव के पुत्र इन्द्रदेव ऋषिदेव को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व एसआई प्रदीप कुमार कर रहे थे। अभियान में सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास शराब, नशीले पद...