मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पड़री से पुलिस ने रविवार को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ मड़वन निवासी तस्कर मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया है। अपर थानेदार सह एंटी लिकर प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक की डिक्की से 10 लीटर शराब बरामद हुई है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि शराब की डिलेवरी देने जा रहा था। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.