सोनभद्र, फरवरी 28 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के साथ गश्त कर रहा था कि सूत्रों से जानकारी मिली कि एक युवक जरकिन में कुछ लेकर जा रहा है। घेराबंदी कर कृष्णशिला रेलवे पुलिया के पास अभय कुमार शुक्ला पुत्र संजय कुमार शुक्ला निवासी ककरी रेहटा मोड अनपरा के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। बताया कि अभय कुमार शुक्ला अनपरा थाने का हिस्ट्रीशिटर भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...