10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी वितरित
देवघर, अप्रैल 11 -- सोनारायठाढ़ी,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल परिसर में शनिवार को 10 यूनिट बकरा व बकरी का वितरण भ्रमणशील पशु चिकित्सक बसंती कुमारी व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रामनारायण राय ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच किया। प्रत्येक पशुपालकों को 8 बकरी व दो बकरा दिया गया। टीवीओ बसंती कुमारी ने कहा कि पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि इसका सही रख रखाव व देखभाल कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर जिप सदस्य राजीव कुमार,अस्पताल सहायक अब्दुल मनान, भेंडर इसरार अंसारी, दुकानी मंडल, नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.