नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- देश के CNG सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एक तरफा दबदबा देखने को मिलता है। इसकी बड़ी वजह कंपनी के पास सबसे बड़ा CNG पोर्टफोलियो और इनका दमदार माइलेज होना है। दरअसल, ये 35kmkg तक माइलेज देती हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान इस सेगमेंट में कुल 10,14,709 कार बिकीं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में 26 मॉडल शामिल हैं। इसमें से मारुति के 14 मॉडल शामिल हैं। जबकि, टाटा के 5, टोयोटा के 4 और हुंडई के 3 मॉडल शामिल है। वहीं, टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति के 7 मॉडल शामिल रहे। इस लिस्ट को 7-सीटर अर्टिगा ने टॉप किया। जबकि, डिजाइन दूसरे नंबर पर रही। चलिए अब CNG कारों की सेल्स लिस्ट देखते हैं। मॉडल वाइज CNG कार सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा की FY2026 में 1,45,480 यूनिट बिकीं और इसका कंट्रीब्यूशन 14.30% का रहा। मारुति सु...