मथुरा, जुलाई 26 -- देवशयनी एकादशी पर ब्रज 84 कोस क्षेत्र के संत-महंतों एवं सनातनी परिवारों के सहयोग से 10 लाख सहमति-पत्र संकलन अभियान का शुभारंभ शनिवार को यमुना तट स्थित कात्यायनी घाट पर किया गया। ब्रजभक्त मंडल श्री मथुरापुरी द्वारा संचालित मां यमुना जल लाओ अभियान संवैधानिक मिशन के अंतर्गत प्रोजेक्ट मां यमुना मिशन रिहाई का शंखनाद मां यमुना के पूजन तथा 1008 दिवसीय उपवास-अनशन के आरंभ के साथ प्रचंड संकल्प लेकर किया गया। संस्थापक अध्यक्ष यमुना पुत्र एडवोकेट मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2020 में यमुना जल बंटवारा समझौते की अवधि समाप्त हो चुकी है, किंतु आज तक मथुरा को उसका न्यायोचित जल अधिकार प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अब संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने...