10 लाख रुपये और ब्रेजा कार मांगने का आरोप, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
बागपत, अक्टूबर 2 -- वाजिदपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, मारपीट तथा घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता निधि शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी शादी 20 अप्रैल 2025 को शाहदरा, दिल्ली निवासी शुभम के साथ हुई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपये नकद और एक ब्रेजा कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को भूखा-प्यासा रखा गया और पति से दूर रखने जैसी प्रताड़नाएं दी गईं। इसके अलावा, पीड़िता की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और ससुर पर गंदी नीयत रखने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.