10 लाख रुपए दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर जिंदा जलाने का प्रयास
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र में तलाक देने के बाद भी विवाहिता को बंधक बनाकर रखना, कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास करना और 10 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर एक बच्चे की मां को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ननद और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में तबस्सुम पत्नी शाहे आलम निवासी ग्राम पैकोलिया मजरे नेवादा थाना जैतपुर हाल पता ग्राम टेवखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने आरोप लगाया कि उसका निकाह 18 फरवरी 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.