10 लाख रंगदारी मांगने में 3 बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 14 -- सुरसंड। बघारी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज पिंटू से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से तीन युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जामिन मठिया गांव निवासी अभिषेक कुमार, विशाल कुमार और ज्ञान जी के रूप में हुयी है। रविवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि मुखिया को 11 और 12 सितंबर को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.