संवाददाता, मार्च 31 -- UP News: यूपी के कानपुर में किडनी-लिवर रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और डीसीपी वेस्ट की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की छापेमारी और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गुर्दे का काला कारोबार करने वालों और सौदागरों का नेटवर्क वेस्ट यूपी से लेकर बिहार-पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। किडनी डोनर भी बिहार के समस्तीपुर का निकला है। खास बात यह है कि डोनर ने साफ तौर पर स्वीकार कर लिया कि उससे किडनी लेने के बदले रकम का सौदा हुआ था। 8 से 10 लाख में सौदा होता था और 70 से 80 लाख में बेची जाती थी। पूछताछ में यह बात भी खुलकर सामने आ गई कि डोनर आयुष मेरठ में जहां रह रहा था उससे वहां भी संपर्क किया गया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपने आपको एमबीए का छात्र भी बताया। हालांकि इसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी क्योंकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.