लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- सिंधौना के फुटहा फार्म में तेंदुए का शिकार बनी बच्ची के मामले को लेकर आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के पदाधिकारी सोमवार शाम पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही सीएम को ज्ञापन भेजकर बच्ची के माता-पिता को दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। 25 मार्च की शाम करीब सात बजे सिंधौना के फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की सात साल की बेटी सिमरन को घर में घुसा तेंददुआ उठा ले गया था। वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खा रही थी। घरवाले और पड़ोसी शोर मचाते तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन तेंदुआ बच्ची को खेतों की ओर लेकर भाग गया। खोजने पर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गेहूं और मसूर के खेत से सिमरन का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। इस घटना पर ग्रामीणों और सिख संगठन के लोगों ने 18 घंटे तक शव रखकर प्रदर...