10 लाख तक के टेंडर ऑनलाइन भरे जाएंगे
आदित्यपुर, जून 28 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 लाख रुपये अथवा उससे कम लागत वाली विकास योजनाओं के टेंडर अब भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही होंगे। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित उस प्रस्ताव को नए नगर आयुक्त एजाज अहमद ने निरस्त कर दिया है, जिसमें स्थानीय संवेदकों के हितों को देखते हुए छोटी योजनाओं के टेंडर ऑफलाइन कराने का पहले बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित की गयी थी। बता दें कि बीते दिनों आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय संवेदकों ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते हुए निविदा का बहिष्कार किया था। संवेदकों का कहना था कि ऑनलाइन टेंडर होने के कारण बाहरी संवेदक बेहद कम दर पर कार्य हासिल कर लेते हैं। इससे स्थानीय संवेदकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उनका यह भी आरोप था कि अत्यधिक कम दर पर कार्य लेने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.