मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 10 लाख छात्रों को नई मार्क्सशीट मिलेगी। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि नई मार्क्सशीट छपने जा रही है। अभी प्रूफ रीडिंग हो रही है। सितंबर में छात्रों को मिल जाएगी। स्नातक के छात्रों को मिलने वाली मार्क्सशीट पर इस बार से माता-पिता का भी नाम होगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि डिजी लॉकर पर अंकपत्र को डालने के लिए माता-पिता का नाम जरूरी है। यह मार्क्सशीट स्नातक सत्र 2023-27, सत्र 2024-28 और सत्र 2025-29 के छात्रों को दी जाएगी। मार्क्सशीट सेमेस्टर के हिसाब से दी जाएगी。

मार्क्सशीट की विशेषताएँ बीआरएबीयू में स्नातक में सीबीसीएस लागू होने के बाद अबतक छात्रों को मार्क्सशीट नहीं मिली है। तीन वर्ष से छात्र मार्क्सशीट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक ने ब...